पौध वितरित कर दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। सेवा संकल्प पखवाड़ा की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी नेता अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिब्लू’ ने मुण्डेरवा नगर पंचायत क्ष्ेोत्र के बड़डाड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में 51 लोगों में नीम, आम, नेबू आदि के पौधों का वितरण किया।
अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिब्लू’ ने कहा कि धरती पर हरियाली के लिये पेड पौधों का होना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि इन पौधों की सुरक्षा करे जिससे वे बड़े होकर मानव जीवन को फल, लकड़ी आदि दे सके। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 25 वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक जनता का भरोसा जीतने के साथ ही लोक कल्याण को नया आयाम दिया। सबका साथ, सबका विकास के संकल्प से देश निरन्तर समृद्धि की ओर है।
पौधरोपण के दौरान अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिब्लू’ के साथ वीरू गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुन्ना सोनी, गोपाल सोनकर, अनिल कुमार, राहुल सोनी आदि ने योगदान दिया।