डॉ. लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना सिखाया-महेन्द्रनाथ यादव
डॉ. राम मनोहर लोहिया को पुण्य तिथि पर समाजवादियों ने किया नमन्
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । समाजवादी आन्दोलन के अगुवा डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों पर प्रकाश डालते हुये उन्हें नमन् किया।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि डा. लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना सिखाया और सत्ता के खिलाफ रहकर भारतीय राजनीति के साथ भारतीयों के मन-कर्म पर गहरा प्रभाव छोड़ा। वह हमेशा समाज और सरकार को एक साथ, एक रास्ते पर और एक समान बनाने के लिए कार्य करते रहे। उनका समाजवाद विश्व इतिहास से सीखते हुए भारतीय सभ्यता, भारतीय संस्कृति और भारतीय मानवतावाद से प्रभावित था।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ दयाशंकर मिश्रा, समीर चौधरी, मो. स्वाले, मो. सलीम, गुलाम गौस, अरविन्द यादव, प्रवीण पाठक, वृजेश मिश्र, रहमान सिद्दीकी, गीता भारती, विजय विक्रम यादव, संजय गौतम, अखिलेश यादव, अजय यादव आदि ने कहा कि लोहिया भारतीय राजनीति में समाजवाद के शिल्पी थे। डा. लोहिया चाहते थे कि दुनियाभर के सोशलिस्ट एकजुट होकर मजबूत मंच बनाए। उन्होने जनहित के सवालों को लेकर आजीवन संघर्ष किया।
वक्ताओं ने कहा कि राममनोहर लोहिया प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए, जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया उनमें से ही एक थे राममनोहर लोहिया। अपनी प्रखर देशभक्ति और समाजवादी विचारों के कारण डॉ. लोहिया ने अपने विरोधियों के बीच भी अपार सम्मान हासिल किया।
डा. राम मनोहर लोहिया के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम भवन यादव, संजय गौतम, हिमांशु सिंह ‘रानू’, विलाल अहमद, अकबर अली, जीत बहादुर सिंह, आर.डी. निषाद, जर्सी यादव, नित्यराम चौधरी, देवनाथ यादव, राजेन्द्र यादव, सन्जू प्रजापति, विजय लक्ष्मी, प्रिया श्रीवास्तव, राजेन्द्र चौरसिया, युनूस आलम, राम सिंह यादव, मधुबन यादव, दीपक आर्या, मो. हानिश, रहमान सिद्दीकी, प्रशान्त यादव, जोखूलाल यादव, निसार अहमद, प्रदीप यादव, विवेक यादव, अशोक यादव, रजवन्त यादव, तूफानी यादव, राम प्रकाश सुमन, घनश्याम यादव, मधुबन यादव, गुलाब सोनकर, अजय यादव, विक्की यादव, नवीन पाण्डेय, बदरूल हसन के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।