संसार में मां का स्थान सर्वोच्च- इ. अरविन्द पाल

हरीश द्विवेदी की माता को श्रद्धांजलि देने उमडे लोग

संसार में मां का स्थान सर्वोच्च- इ. अरविन्द पाल

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल दावेदार इ. अरविन्द पाल ने नगर पंचायत के सभासदों के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के पैतृक गांव पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अरविंद पाल ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मां की ममता से बढ़कर दुनिया में कोई प्रेम नहीं है। मां का स्नेह और त्याग जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान इ. अरविन्द पाल के साथ नगर पंचायत बनकटी के सभासद विवेकानंद शुक्ला, बाबूराम चौधरी, बृजेश यादव, कौशल चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, ऋषि राज मुनि, विनोद यादव, दिनेश चौधरी, संजू चौधरी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद वसीम, वीरेंद्र अग्रहरि, साधु शरण, राजेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया।