हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर वीसी पाण्डेय ने दूरभाष के जरिए व्यक्त की शोक संवेदना

हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर वीसी पाण्डेय ने दूरभाष के जरिए व्यक्त की शोक संवेदना

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र 308 से भाजपा के भावी उम्मीदवार वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय उर्फ वीसी पाण्डेय ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की

तबीयत खराब होने के कारण वरिष्ठ भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय उर्फ वीसी पाण्डेय शोकाकुल परिवार से मिलने उनके पैतृक आवास ग्राम तेलियाजोत नहीं पहुंच सके उन्होंने दूरभाष के माध्यम से हरीश द्विवेदी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया भाजपा के वरिष्ठ नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय उर्फ वीसी पाण्डेय ने कहा कि मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है माता का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के दुःख में वह सहभागी हैं उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।