प्रत्ययेक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी
बहराइच 03 अक्टूबर। पेंशनधारकों की पेंशन सम्बन्धी प्रकरणों एवं शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों/आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक पेंशन प्रकरण सम्बन्धी की सुनवाई करना सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पिछले 05 वर्षों में सेवानिवृत्त हुए शासकीय कार्मिकों के सेवानिवृत्तिक पावनों से संबंधित सूचना वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा आगामी छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची भी वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः