भाजपा कार्यालय पर बुजुर्गों के लिए लगा मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर, बांटे गए चश्मे

भाजपा कार्यालय पर बुजुर्गों के लिए लगा मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर, बांटे गए चश्मे

 

• ⁠• जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की हुई जांच

• ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा कार्यों में जुटी भारतीय जनता पार्टी

 

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने की। शिविर में मुख्य रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की आंखों की विस्तृत जांच की गई और उन्हें मौके पर ही मुफ्त चश्मे वितरित किए गए।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के निमित्त आज जिला कार्यालय पर इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि समाज के वरिष्ठ और जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और सेवा ही संगठन के मंत्र को लेकर निरंतर काम कर रही है।

अपनी अध्यक्षता में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजेश पांडेय ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को धरातल पर उतारते हुए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस एक महीने के अभियान में जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। शिविर में पहुंचे सैकड़ों बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना की और जांच के बाद चश्मा पाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सदर विधायक अनुपमा जायसवाल एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा जिला महामंत्री रणविजय सिंह सुनील श्रीवास्तव सुवेद वर्मा जिला उपाध्यक्ष डिम्पल जैन कन्हैया सोनी हेमा निगम जिला मंत्री अजय सिंह अमित वर्मा एकता जायसवाल युवा मोर्चा जिला सयोंजक अरुणेद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।