अयोध्या जानकी घाट बड़ा स्थान के पूर्वाचार्य महंत मैथिली शरण जी महाराज की पुण्य तिथि पर उमड़े संत-महात्मा, अर्पित की श्रद्धांजलि

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। गो, संत और परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री जानकी घाट बड़ा स्थान के यशस्वी पूर्वाचार्य महंत श्री मैथिली शरण जी महाराज की पुण्य तिथि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर देश भर से पधारे संत, महंतों, धर्माचार्यों, अतिथियों और भक्तों ने उनके चित्र पर नमन कर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। रसिकार्चन पीठाधीश्वर महंत श्री जन्मेजय शरण जी महाराज की अध्यक्षता और पावन सानिध्य में इस अवसर पर एक वृहद स्तरीय भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे संतों और श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान पीठाधीश्वर महंत श्री जन्मेजय शरण जी महाराज ने पधारे हुए सभी संत-महात्माओं और धर्माचार्यों को अंगवस्त्र, दक्षिणा एवं विदाई देकर सम्मानित किया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे संत एवं गणमान्य अतिथि:
संत एवं धर्माचार्य दशरथ महल पीठाधीश्वर स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर कौशल किशोर दास महाराज, महंत संजय दास महाराज (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखाड़ा परिषद), स्वामी राजकुमार दास (अधिकारी राम बल्भा कुंज एवं सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट), स्वामी हेमंत दास, जगद्गुरु स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत गौरी शंकर दास, महामंडलेश्वर स्वामी गिरीश दास सहित दर्जनों संत-महात्मा।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र मोहन मिश्र ‘छोटे’, सरदार कंवलजीत सिंह, अनूप कुमार गुप्त ‘बब्बू’, कमलेश्वर तिवारी ‘बॉम्बे’ और शरद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।