महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। सनातन धर्म और हनुमान जी की महिमा पर आधारित बहुचर्चित फ़िल्म ‘हनुमान अंश नीम करौली’ की निर्माता सुश्री अनुप्रिया नागर ने हाल ही में अयोध्या पहुंचकर श्री हनुमान जी महाराज के पावन दर्शन और पूजन किए। इस अवसर पर उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महंत संजय दास महाराज से भेंट की। संत संजय दास महाराज ने निर्माता अनुप्रिया नागर को स्नेहपूर्वक अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए फ़िल्म के सफल निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दीं। निर्माता अनुप्रिया नागर ने इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का यह आशीर्वाद उन्हें सनातन संस्कृति और धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी इस महत्वपूर्ण फ़िल्म को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।