पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर एवं भातखंडे जी की जयंती मनाई गई

पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर एवं भातखंडे जी की जयंती मनाई गई

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान द्वारा संगीत महर्षि पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर एवं पं. विष्णु नारायण भातखंडे जी की जयंती के अवसर पर शास्त्रीय एवं सुगम संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनायक, विशिष्ट अतिथि जयंत मिश्रा, प्रकाश गुप्ता, डॉ अजय किशोर ने कहा कि संगीत के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। संगीत से मन को शांति मिलती है और मनुष्य को नई ऊर्जा प्राप्त होती है।

 

संगीत शिक्षक राजेश आर्य एवं संस्थान के सचिव संतोष श्रीवास्तव, डॉक्टर नवीन सिंह, संगीत शिक्षिका रजनी गुप्ता ने कहा कि संगीत के इन दोनों मनीषियों ने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुँचाया और उसे व्यवस्थित स्वरूप दिया, जिसके चलते आज की नई पीढ़ी शास्त्रीय संगीत से जुड़ रही है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से हुआ इसके बाद स्वरांग ने राग कामोद की प्रस्तुति की तत्पश्चात विभोर ने श्याम भजन गाकर सबका मन मोह लिया। इसके बाद नितेश, स्वरांग, शैलेश, अनिकेत, अपर्णा, स्वरीशा, अनुष्का, रीना, शिखा, अंजली ने राग मल्हार की प्रस्तुति दी। संस्थान के होनहार छात्र श्याम मिश्रा ने बांसुरी वादन कर वाह वाही लूटी बच्चों द्वारा कजरी गीत की भी प्रस्तुति दी गई। अपर्णा के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई साथ ही साथ संस्थान के बच्चों ने कव्वाली की अनोखी प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

कार्यक्रम में कीबोर्ड पर रवि, पैड पर पंकज गौतम, ढोलक पर अभिषेक आर्य ने अपनी संगत से कार्यक्रम में चार चांद लगाया। इस अवसर पर आलोक रंजन, अथर्व, प्रिंस, अभिषेक सेन, प्रमोद आदि मौजूद रहे।