बाल स्वरूप की बाल लीलाओं से आज बस्ती वृंदावन बन गया
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । संस्कार भारती बस्ती इकाई द्वारा बाल गोकुलम 2026 श्रीहरि मैरिज हॉल नेहरू तिराहा मालवीय रोड बस्ती में मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिन्हा महामंत्री संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत, राणा प्रताप सिंह उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत, डॉक्टर कैप्टन पुष्प लता मिश्रा उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत, पूर्णिमा तिवारी अध्यक्ष बस्ती, डॉ राजेश कुमार मिश्र महामंत्री बस्ती इकाई के द्वारा योगेश्वर श्री कृष्णा के बाल स्वरूप विग्रह पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। सामूहिक रूप से ध्येय गीत के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ होने पर डॉक्टर कैप्टन पुष्प लता मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संस्कार भारती परिचय विस्तार से बताया गया। पूरे जिले से लगभग 70 प्रतिभागियों ने बाल स्वरूप मे अपने सुलभ बाल लीलाओं से सभी को मंत्र मुग्ध किया और अपनी सरस मीठी तोतली वानी से सभी को आनंद विभोर किया। बच्चों ने सुंदर श्लोक चौपाई और गीत के माध्यम से सभी को मंत्र मुग्ध किया कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में सुप्रिया उपाध्याय जी एवं सत्या मिश्रा जी उपाध्यक्ष संस्कार भारती बस्ती रही। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ राजेश कुमार मिश्र एवं मंत्री सरिता शुक्ला ने किया। आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी जी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार सिन्हा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ऐसा अनुभव हो रहा है कि मैं बस्ती नहीं बल्कि वृंदावन में बैठा हूॅ और बाल लीलाओं का साक्षात दर्शन कर रहा हूं कृष्ण का स्वरूप ही ऐसा है ,लीला ही ऐसी है की हर कोई मोहित हो जाता है फिर हम लोग तो साधारण मनुष्य हैं। बच्चों को उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी और कहा आज के इस कालखंड में जब हम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तरह-तरह के वस्त्र बच्चों को पहनाते हैं इस समय हम अपने महापुरुषों के स्वरूप में श्रीकृष्ण के स्वरूप में जब बच्चों को लाते हैं तो यह अद्भुत होता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जी ने कहा कि मैं तो भाव विभोर हूं बच्चों की इस प्रस्तुति पर ईश्वर इनका यह गुण बनाए रखें। संस्कार भारती बस्ती इकाई के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इतनी सुंदर कार्यक्रम की संरचना की।
कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय जी के साथ निर्णायक सुप्रिया उपाध्याय एवं सत्या मिश्रा जी ने परिणाम की घोषणा की जिसमें दोनों वर्गों में नील विशनानी, श्री त्रिपाठी प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान रघुराज प्रताप सिंह, हेनल बिस्नानी, अतुलिका सिंह, रिद्धि ओझा ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान रिशिता , कृष्णवी श्रीवास्तव, अनानी फतवानी, वेदांत पाठक, प्राजंल मिश्रा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उर्मिला पांडेय, निर्मला वर्मा, उषा पांडेय, कमला वर्मा, लता सिंह जी, शालिनी मिश्रा, सरिता शुक्ला, मीरा मिश्रा, मधुबाला श्रीवास्तव, स्नेह लता मिश्रा, राधिका शुक्ला, प्रीति श्रीवास्तव, अनुष्का श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, प्रिया शुक्ला, अंकित कुमार गुप्ता, रत्नेश पांडेय, भक्ति नारायण श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।