बनकटी में वृहद जन कल्याणकारी कैंप, पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ
योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता-ई. अरविन्द पाल
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। नगर पंचायत बनकटी स्थित आदर्श नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ई. अरविन्द पाल तथा अध्यक्ष उर्मिला देवी की देखरेख में वृहद जन कल्याणकारी कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ भगवत प्रसाद यादव, चंद्रभान पाल, सुग्रीव पाल एवं ई. अरविंद पाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, ई-केवाईसी, पंजीकरण तथा आवश्यक उपकरण वितरण की प्रक्रिया पूरी कराई।
समाज कल्याण विभाग की ओर से 54 नए आवेदन तथा 58 ई-केवाईसी कराई गई। महिला कल्याण एवं जिला प्रोबेशन विभाग में 32 नए आवेदन और 23 ई-केवाईसी दर्ज की गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 42 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं सहायक उपकरण के लिए ट्राइसाइकिल के 8, व्हीलचेयर के 8 और कान की मशीन के 5 आवेदन प्राप्त हुए।
कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी लोगों को चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अजीत कुमार भारती, डॉ. सारिब सुहेल, डॉ. ए.के. दुबे एवं डॉ. एस.एस. कनौजिया ने सेवाएं दीं। इसके अलावा दिव्यांग कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशनध्महिला कल्याण, समाज कल्याण, नगर विकास तथा खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
इस अवसर पर ई. अरविन्द पाल ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विवेकानंद शुक्ल, सुग्रीव पाल, मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय, बाबूराम चौधरी, भोला मौर्य, मु. हफीज, दिनेश चौधरी, कौशल चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, राजेंद्र यादव, लालचन्द यादव, साधु शरण, वीरेंद्र अग्रहरी, अमरेश पाल, अतुल पाल, हिमांशु पाल, महेंद्र चौधरी, रमेश यादव सहित सभासदगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।