राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम
बहराइच 18 सितम्बर। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ’विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच के परिसर में कैरियर काउन्सिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने काउन्सिलिंग सत्र का का शुभारम्भ करते प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि विषय विशेषज्ञों द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल करते हुए अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार बेहतर से बेहतर विकल्प का चुनाव कर अपने जीवन में अपेक्षित सफलता प्राप्त करें।
विधायक श्री वर्मा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सुझाव दिया कि बेहतर भविष्य के लिए बड़ा से बड़ा से लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए तन-मन के साथ एकाग्रचित होकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आप चाहे सेवा क्षेत्र को चुने अथवा स्वरोज़गार को, आपका लक्ष्य सदैव शीर्ष पर पहुंचना होना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आहवान किया अलग अलग क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले महापुरूषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और अपने जीवन में मनचाहा मुकाम हासिल करें।
श्री वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को साकार करने का संकल्प लें। क्योंकि आज के युवा ही कल का भविष्य हैं। विधायक श्री वर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ अभिषेक सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, प्रधानाचार्या स्मृति शर्मा, प्रबन्धक कौशल विकास मिशन रवि कुमार पाठक सहित अन्य द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः