स्काउट गाइड प्रशिक्षण से प्रतिभागियों का होता है सर्वांगीण विकास-आयुक्त स्काउट
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। गोविंदराम सक्सेरिया इण्टर कालेज में ध्वजारोहण के साथ जिला आयुक्त स्काउट हरिराम बंसल ने तीन दिवसीय प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया, कहा कि प्रारम्भिक प्रशिक्षण शिविरों से ही स्काउट गाइड को आगे के अन्य प्रशिक्षण शिविरों व राज्य स्तर के साथ साथ नेशनल स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होता है, सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से बच्चों के हित में और शासन की मंशा के मुताबिक स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाना चाहिए, आज से शुरू हुए तीन दिवसीय शिविर के प्रथम दिन भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती से आये ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट आदर्श मिश्रा, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड नन्दिनी ने नियम, प्रतिज्ञा, झंडा, गीत, प्रार्थना, स्काउट गाइड का संक्षिप्त इतिहास, साइन सैल्यूट, मोटो, बायां हाथ मिलाना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, इस अवसर पर स्काउट विद्यालय के मास्टर राजेश कुमार आर्य, चक्रधर मौर्य, स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार यादव, अल्ताफ अन्सारी, अनमोल चौधरी, रवि कुमार आदि का योगदान रहा।