उपज की बस्ती जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन ,
पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की आवश्यक बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संयोजन प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान जनपद बस्ती की संगठनात्मक कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए उपज निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा। कहा कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा। और संगठन के विस्तार की दिशा में मंडल के दो अन्य जिलों संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में भी जल्द ही उपज की जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा।अक्तूबर माह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है। इसमें देशभर के पत्रकार शामिल होंगे।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकारों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और उनके अधिकारों के लिए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
महेंद्र तिवारी-संयोजक, जितेंद्र यादव-सह संयोजक, रमेश चंद्र मिश्रा-जिलाध्यक्ष, नवनीधि पांडेय-उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार पांडेय-उपाध्यक्ष, लवकुश सिंह-उपाध्यक्ष, संदीप यादव- उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह-उपाध्यक्ष, देवेंद्र पांडेय-महामंत्री, राज प्रकाश-मंत्री, जय प्रकाश उपाध्याय-कोषाध्यक्ष, पारस नाथ मौर्य-संगठन मंत्री, संतोष श्रीवास्तव-संगठन मंत्री, आशुतोष नारायण मिश्र-संगठन मंत्री, अनिल श्रीवास्तव-संगठन मंत्री, अमर वर्मा-संगठन मंत्री
कार्यकारिणी सदस्य
अनिल सिंह, , संदीप शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, रजनीश त्रिपाठी, सद्दाम हुसैन, श्रीकांत शुक्ला, बबुंदर यादव, राधे कृष्ण द्विवेदी, सुमित जायसवाल, रत्नेश पांडेय (पंकज), राज कुमार शुक्ला, लव कुश यादव, विकास चौधरी, सुनील सोनी, अरुण कुमार, आकाश शुक्ला, एसपी श्रीवास्तव, कपीश मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय और श्रीराम दूबे को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।