राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को, प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र करेंगे शुभारम्भ

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को, प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र करेंगे शुभारम्भ

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

 

बस्ती । जनपद में आगामी 12 सितम्बर 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र द्वारा किया जायेगा। अपने भ्रमण के दौरान माननीय न्यायमूर्ति जनपद न्यायालय का निरीक्षण, वृक्षारोपण एवं लोक अदालत से संबंधित स्टॉलों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वे बार के पदाधिकारियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी एवं न्यायिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि ने आम जनता से अपील की है कि वे इस लोक अदालत में अपने लंबित मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण कराकर इसे सफल बनाएं।