बस्ती में हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब पिंटू त्रिपाठी ने दिखाया कार्यकर्ताओं का दम
बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन पर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बना। रास्ते भर जगह जगह फूल-मालाओं, ढोल नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच राष्ट्रीय महामंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। नेशनल हाईवे बसहवा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ हरीश द्विवेदी का भव्य अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और उत्साह से पूरा क्षेत्र भाजपा के नारों से गूंज उठा।भव्य स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास की नई गति के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह संगठन को और मजबूती प्रदान करता है।
बसहवा में उमड़ी हजारों की भीड़ ने बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू की मजबूत संगठनात्मक पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता का भी जोरदार संदेश दिया। स्वागत समारोह देर तक उत्साह और जोश से सराबोर रहा इस मौके पर शिक्षा शक्ति परिवार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि सदानंद त्रिपाठी श्याम बली मोदनवाल हरिशंकर त्रिपाठी प्रेम नारायण आजाद राकेश मिश्रा शीतल श्रीवास्तव आलोक त्रिपाठी विजय शंकर मिश्रा उत्तम मिश्रा रामा चौधरी शुभम शुक्ला प्रत्येक मिश्रा सुधाकर पाण्डेप हरिशंकर तिवारी मनोज श्रीवास्तव सभी सभासद सुभाष मिश्रा बिट्टू नितेश गौतम मनोज यादव जगदीश सोनकर निखिल श्रीवास्तव अरसे आजम उस्मान राजू सोनी जगदीश सोनकर रवी त्रिपाठी सुनील कुमार छोटू अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।