ध्वज शिष्टाचार के साथ शुरू हुआ काउन्सलर कार्यशाला-स्काउट आयुक्त

ध्वज शिष्टाचार के साथ शुरू हुआ काउन्सलर कार्यशाला-स्काउट आयुक्त

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश गोल मार्केट लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देश पर प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के क्रम में, जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड संजय सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में तीन दिवसीय स्काउट गाइड ट्रेंनिग काउन्सलर/ ट्रेंनर कार्यशाला का उद्घाटन स्काउट गाइड प्रार्थना के स्काउट भवन सभागार में हुआ, कार्यशाला में प्रथम दिन स्काउटिंग से जुड़ी जानकारियां साझा की गई, आगामी सत्र में होने वाले प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई, हरिराम बंसल जिला आयुक्त स्काउट ने बताया कि तीन दिवसीय स्काउट गाइड ट्रेंनिग काउन्सलर, ट्रेनर कार्यशाला एक माध्यम होता है नवीनतम जानकारी को आपस में साझा करने के लिए, लीडर ट्रेनर स्काउट जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि नए व पुराने ट्रेंनिग काउन्सलर अपने आपको और बेहतर बनाने का सुअवसर पाते हैं, लीडर ट्रेनर जिला प्रक्षिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेंनर अजय कुमार वर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, सहायक लीडर ट्रेंनर अमर चन्द वर्मा, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, बी०पी० आनन्द, रोहित लाल, नन्द किशोर, श्रुति त्रिपाठी गाइड कैप्टन, ट्रेनिंग काउंसलर अनूप सिंह, दीपक प्रजापति, प्रमोद यादव, काउंसलर गाइड नंदिनी, गरिमा, जया पाण्डेय, रानी सिंह खुशबू आदि की सहभागिता रही।