क्यू.टी. हुसैन को ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण पत्र से सम्मान, होटल सोनी की खाद्य सुरक्षा में उत्कृष्ट पहल
खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर होटल सोनी को मिली जिला स्तरीय सराहना
प्रमाण पत्र पाकर क्यू.टी. हुसैन ने स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों को बनाए रखने का दिया भरोसा
जितेन्द्र पाठक
संत कबीर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय खाद्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में होटल सोनी को ‘ईट राइट कैंपस’ के रूप में प्रमाणित किए जाने पर होटल मैनेजर क्यू.टी. हुसैन को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा उपभोक्ताओं को बेहतर खाद्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण पत्र खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने वाले प्रतिष्ठानों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण पहल है।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद होटल सोनी के मैनेजर क्यू.टी. हुसैन ने अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि होटल प्रबंधन खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को होटल प्रबंधन की प्राथमिकता बताया।
अधिकारियों ने होटल प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को भी निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।