राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष ने की बैठक, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को बस्ती आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राष्ट्रीय महामंत्री के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने जिला पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
जिलाध्यक्ष ने बस्ती सीमा के प्रारंभिक स्थल घघौवा से लेकर होटल बालाजी प्रकाश तक स्वागत, सजावट, झंडे, आतिशबाजी, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की।
होटल बालाजी प्रकाश में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा को सौंपी गई है। उनके साथ शिवानी सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी एवं नीलम गौड़ को लगाया गया है। मंच, माला एवं माइक की व्यवस्था भी इन्हीं के निर्देशन में सुनिश्चित की जाएगी।
रथ की जिम्मेदारी राजकुमार शुक्ल को, परिसर में इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जिम्मेदारी सुरेन्द्र कुमार चौधरी को तथा स्थल पर सजावट की जिम्मेदारी नीरज पाण्डेय को सौंपी गई। जलपान एवं लंच पैकेट की व्यवस्था अश्वनी श्रीवास्तव एवं सुभाष श्रीवास्तव संभालेंगे।
घघौवा से महराजगंज तक झंडा एवं आतिशबाजी की जिम्मेदारी सुनील सिंह तथा महराजगंज से बड़ेवन तक झंडा एवं आतिशबाजी की जिम्मेदारी प्रदीप निषाद को दी गई। ड्रोन एवं कैमरा की व्यवस्था ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’ देखेंगे। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी श्रुति अग्रहरी एवं रवि तिवारी को तथा पोस्टर-फ्लेक्स की जिम्मेदारी गौरव अग्रवाल को सौंपी गई है। नगर सजावट की जिम्मेदारी पल्लव श्रीवास्तव, वागीश सिंह एवं संतोष भारद्वाज को दी गई।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बस्ती की जनता में भी अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने कहा कि बस्ती में अब तक हुए सभी स्वागत कार्यक्रमों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे और यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा।
बैठक में सतेंद्र सिंह भोलू, प्रत्युष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिवानी सिंह, नीलम गौड़, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, राजकुमार शुक्ल, सुनील सिंह, विनय सिंह भारद्वाज, विनय कुमार यादव, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, नागेन्द्र सिंह ‘सिंकू’, राजेन्द्र राजभर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।