हत्या के मुकदमें का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री संजीव वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मिली सफलता ।
o घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 25.06.2026 को वादी प्रमोद पुत्र रामदास निवासी ग्राम राजारेहुवा थाना बौण्डी जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उसके पुत्र नन्द किशोर उर्फ सोनू के साथ विपक्षी नरेन्द्र पाल व उसके साथी ने मारपीट की और भाग गये जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बौण्डी में मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103-1 बीएनएस पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 21.08.2026 को अभियुक्त नरेन्द्र पाल को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.नरेंद्र पाल पुत्र मैकूलाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम मोकला रायगढ़ बेहड़ा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच
o गिरफ्तारी टीम-
1.उप निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार
2.का0 राकेश चौहान
3.कां0 कुलदीप साहू