राजाचक में 10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल

राजाचक में 10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। सदर ब्लॉक के राजाचक गांव में पिछले करीब 10 दिनों से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 27 बिजली कनेक्शन हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने के बाद से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर सम्बंधित अधिकारी पर पैसे की मांगने का आरोप लगाया हैं।

बिजली नहीं होने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। गर्मी में पंखे और अन्य विद्युत उपकरण नहीं चल पाने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है।

राम सुंदर, बबलू निषाद, सुनील निषाद, दिलीप निषाद, नागेंद्र निषाद, विशाल, पवन निषाद, विक्की निषाद, सोनू कनौजिया, मोनू कनौजिया, किशोरी, राम कुमार, राम नेवास और पारस सहित तमाम ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।