साइबर अपराध से बचाव को लेकर न्यायालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को जनपद न्यायालय, बस्ती के सभागार में साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर अपराध थाना प्रभारी, बस्ती एवं उनकी टीम द्वारा साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी के तरीकों तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रभावी उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल, मैसेज अथवा ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक, अपर जिला जज-प्रथम श्री कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) श्री राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला जज श्री जितेन्द्र गुप्ता, विशेष न्यायिक अधिकारी (पाक्सो एक्ट) श्री अनिल कुमार-XIV, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) श्री प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम श्री विराट शिरोमणि, अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय श्रीमती मीनाक्षी सोनकर तथा स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शुक्ला सहित न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संदीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेन्द्र कुमार-प्रथम, अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सिविल बार के अध्यक्ष श्री रमाकान्त पाण्डेय, महामंत्री श्री राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री अजय सिंह, पूर्व महामंत्री श्री मारूत शुक्ला तथा अन्य बार के अध्यक्ष, मंत्री एवं अधिवक्तागण और लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। अधिकारियों ने साइबर अपराध की घटनाओं से बचने के लिए जागरूकता एवं सतर्कता को सबसे महत्वपूर्ण बताया।