विनोद तावड़े बने भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी, जगदीश ईश्वर भाई पटेल को सह प्रभारी बनाए जाने पर पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने दी बधाई

लखनऊ, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल को प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन द्वारा विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी और जगदीश ईश्वर भाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई दी।पंकज चौधरी ने कहा कि विनोद तावड़े और जगदीश ईश्वर भाई पटेल का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावी समन्वय उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेता अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के माध्यम से प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब तथा तरुण चुग को गुजरात का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पंकज चौधरी ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों एवं सह प्रभारी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संबंधित राज्यों में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा।