विश्व हिन्दू महासंघ ने किया राजा ऐश्वर्य राज सिंह का भव्य स्वागत, अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में हुआ अभिनन्दन
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह के बस्ती और गोंडा की सीमा पर स्थित लोलपुर पहुंचने पर मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। संगठन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजा ऐश्वर्य राज के प्रथम आगमन पर उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्र में यह उनका पहला आगमन था, जिसे लेकर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सुधीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश हिंदुस्तानी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह सहित सौरभ तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, बालकृष्ण बबलू, विकास प्रजापति, परमानंद गुप्ता, राजा बाबा उज्ज्वल सिंह, अंकित सिंह, अभय चौधरी, रूप नारायण गौड़, सौरभ चतुर्वेदी, सतीश पांडे पप्पू, अभिषेक आर्य, शिवम मिश्रा, शिवलाल प्रेमी, उपेंद्र सिंह और विपिन सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।