संकटा मोचन एजेंसी का उद्घाटन: ग्राहकों को मिलेगी ई-रिक्शा और बैटरी रिक्शा की सुविधा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या रायबरेली रोड स्थित नववा कुंआ भदरसा रोड ई-रिक्शा और बैटरी रिक्शा की सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से ‘संकटा मोचन एजेंसी’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस एजेंसी का उद्घाटन पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी (खब्बू तिवारी) के हाथों संपन्न हुआ। एजेंसी के मालिक, करण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एजेंसी निकट नववा कुआं, भदासा मोड़ पर स्थित है। यहाँ ई-रिक्शा और बैटरी रिक्शा की बुकिंग और खरीदारी के लिए सारी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा भी मुहैया कराई गई है, जिससे वे आसान किस्तों में वाहन प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए एजेंसी की मुख्य विशेषताएँ
पुराने वाहन के बदले नया ग्राहक अपने पुराने ई-रिक्शा को बदलकर नया ई-रिक्शा ले सकते हैं। वाहनों को बेहद आसान किस्तों पर फाइनेंस करने की सुविधा उपलब्ध है।स्कूटी की भी सुविधा ई-रिक्शा के साथ-साथ अब एजेंसी में स्कूटी भी उपलब्ध है, जिसे भी आसान किस्तों पर फाइनेंस किया जा सकता है।
बैटरी क्षमता स्कूटी एक बार चार्ज करने पर 80 से 85 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। करण मिश्रा ने बताया कि एजेंसी का उद्घाटन उनके छोटे बेटे, हिराज मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया, जिससे यह दिन और भी विशेष हो गया। ग्राहकों के लिए यहाँ हर संभव सुविधा और छूट प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।