सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार हुआ

 

बस्ती प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती उ0नि0 सुनील कुमार गौड़ प्रभारी चौकी सिविल लाइन मय हमराह प्रभारी चौकी रौता उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद मय हमराह उ0नि0 जितेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बड़ेबन, उ0नि0 श्री जयविन्द चौकी प्रभारी रोडवेज मय चीता 11 के कर्मचारी का0 अर्जुन यादव का0 आशीष वर्मा, उ0नि0 विमलेश द्विवेदी का0 चन्दन यादव व का0 अभिषेक थाना जनपद बस्ती पुलिस द्वारा मु0अ0सं0: 291/2026 धारा 196, 197(1), 292, 351(3), 352, 356 BNS व 67, 67A आईटी एक्ट से सम्बन्धित आर0के0 आरतियन उर्फ रामू पुत्र ध्रुवचन्द्र निवासी ग्राम पतिला थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया ।

*संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 31.03.2026 को फेसबुक पर जाति विशेष को टिप्पणी कि विदेशी/यूरेशिया वापस भगाना है आदि अभद्र शब्दो का प्रयोग करते हुए पोस्ट किया गया था । जिसके आधार पर थाना कोतवाली बस्ती पर मु0अ0सं0: 291/2026 धारा 196, 197(1), 292, 351(3), 352, 356 BNS व 67, 67A आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 13.08.2026 को उक्त मुकदमें में अभियुक्त को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस तामिला हेतु पुलिस की टीम को भेजा गया था अभियुक्त आर0के0 आरतियन उर्फ रामू आईटीआई कटरा में मिला तथा मुकदमा उपरोक्त मे नोटिस उपरोक्त के तामिला के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया तो आर0के0 आरतियन उर्फ रामू उपरोक्त द्वारा नोटिस तामिला करने से मना करते हुए पुलिस टीम पर अभद्रता करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा तथा पुलिस टीम से उग्रतापूर्ण आचरण किया गया जिससे शान्ति/व्यवस्था भंग होने के प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत अभियुक्त आर0के0 आरतियन उर्फ रामू उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170/126/135 B.N.S.S. में हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।