रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन का इंस्टालेशन सेरेमनी समारोह संपन्न, डॉ. दिलीप गुप्ता बने अध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव सचिव एवं विवेक वर्मा कोषाध्यक्ष

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन का इंस्टालेशन सेरेमनी समारोह संपन्न, डॉ. दिलीप गुप्ता बने अध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव सचिव एवं विवेक वर्मा कोषाध्यक्ष

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के सत्र 2026-27 का इंस्टालेशन सेरेमनी समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में डॉ. दिलीप गुप्ता ने अध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव ने सचिव तथा विवेक वर्मा ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन मनकेश्वर पांडे, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 ने कहा कि रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का वैश्विक मंच है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा परियोजनाओं को समाज की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़कर अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए तथा प्रत्येक रोटेरियन को नेतृत्व के साथ सेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

वर्तमान सत्र के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. डी.के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले सत्र में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने क्लब के सदस्यों, सहयोगियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि क्लब की गतिविधियों को अधिक व्यापक बनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक वर्मा ने क्लब की वित्तीय पारदर्शिता और सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। सत्र 2024-25 के अध्यक्ष रोटेरियन आनंद गोयल तथा सचिव रोटेरियन विवेक अग्रवाल ने भी अपने संबोधन में क्लब की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और रोटरी की सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विशिष्ट जनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग, बस्ती श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समारोह में रोटरी क्लब गोरखपुर से रोटेरियन सतीश राय, रोटेरियन प्रवीण आर्य एवं रोटेरियन आशुतोष अग्रवाल ने सहभागिता की।

इंस्टालेशन सेरेमनी के दौरान विगत सत्र के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा वर्तमान सत्र के अध्यक्ष एवं सचिव को रोटरी कॉलर पहनाकर विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया। समारोह में रोटेरियन हरबंस सिंह सचदेवा, रोटेरियन सतीश सिंघल तथा रोटेरियन प्रमोद गाड़िया को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। असिस्टेंट गवर्नर डॉ एल के पांडे ने अपने संबोधन में कहा रोटरी क्लब फेलोशिप कम्युनिटी सर्विस वोकेशनल सर्विस पर सतत सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहा है

समारोह में रोट्रेक्ट क्लब बस्ती के सत्र 2026-27 की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर रोशनी गुप्ता, संध्या खुजुर, श्रेया गुप्ता, शालिनी पांडे एवं आकृति मिश्रा को विभिन्न दायित्वों का पदभार ग्रहण कराया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारत विकास परिषद व्यापार मंडल स्काउट गाइड चित्रांश क्लब सामाजिक सेवा चित्रांश क्लब रेड क्रॉस सोसाइटी मारवाड़ी महिला मंच इनर व्हील क्लब जॉगर्स क्लब के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए

समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. अश्विनी सिंह, आनंद गोयल, विवेक अग्रवाल, महेंद्र सिंह, प्रमोद गाड़िया, सतीश सिंघल, अरुण भानीरामका, राजन गुप्ता, राम विनय पांडे, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, पुनीत पांडे मनोज अग्रवाल, सौरभ पांडे, गौरव तुलस्यान, पंकज त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विनय जी जे टी ओ,देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, राजेश कैटर्स, मनमोहन श्रीवास्तव, काजू,गौहर अली ,कुलदीप सिंह ,डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. प्रवीण, राजेश चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, शन्नो दुबे, लक्ष्मी अरोड़ा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सूर्यकुमार शुक्ला, आनंद राजपाल, पंकज गिरी, कृष्ण कुमार प्रजापति, स्मिता वर्मा, स्वप्निल श्रीवास्तव, पूर्णिमा तिवारी, अनंदिता श्रीवास्तव, संतोष प्रजापति, सूरज प्रजापति, पारुल टिबड़ेवाल ,संतोष सिंह ,हनुमान पांडे, सतीराम, रामविलास, सर्वेश श्रीवास्तव आलोक कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

इंस्टालेशन सेरेमनी के अवसर पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए धनंजय श्रीवास्तव अभिषेक गौतम, हेमंत पांडेय, रियाज, वशिष्ठ पांडेय, उदय प्रताप, संतोष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पांडेय, रत्नाकर पांडेय, टीपू, अवधेश सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, साबिर, अनिल पांडेय, कलाम, आनंद, अमित कुमार, पुनीत ओझा, रमेश मिश्रा, प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप गोयल, रिजवान आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रो मयंक श्रीवास्तव ने किया। अंत में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. डी.के. गुप्ता ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, रोटरी एवं रोट्रेक्ट सदस्यों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन सत्र 2026-27 में सेवा कार्यों को नई गति और नई दिशा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।