‘सवारी गो’ इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य शुभारंभ
भोजपुरी स्टार विनय तिवारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 48 से 82 हजार तक की आधुनिक स्कूटियां उपलब्ध
एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और लोन सुविधा, युवाओं में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर बढ़ा उत्साह
जितेंद्र पाठक
संतकबीरनगर। बढ़ती पेट्रोल कीमतों और वाहनों के बढ़ते मेंटेनेंस खर्च के बीच अब जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। ‘सवारी गो मैन्युफैक्चरर एंड सेल’ इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। उद्घाटन भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता एवं गायक विनय तिवारी ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर विनय तिवारी ने कहा कि आज के समय में लगातार बढ़ती पेट्रोल कीमतों से आम जनता परेशान है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटियां न सिर्फ किफायती हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभदायक हैं। उन्होंने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील करते हुए इसे भविष्य की जरूरत बताया।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मोहम्मद अहसन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शोरूम पर 48 हजार रुपये से लेकर 82 हजार रुपये तक के विभिन्न आधुनिक मॉडल की इलेक्ट्रिक स्कूटियां उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए एक ही स्थान पर सेल्स, सर्विस और आसान लोन की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्राहक बिना किसी परेशानी के वाहन खरीद सकेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि सभी स्कूटियां सीधे फैक्ट्री से मंगाई जाती हैं और गुणवत्ता की जांच के बाद ही उन्हें असेंबल कर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही इच्छुक लोगों के लिए डीलरशिप लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। संबंधित मॉडल के अनुसार रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया सरकारी नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर मोहम्मद खालिद खान, असलम अंसारी समेत जिले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।