कावंड़ यात्रा में पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय में रहेंगी नागरिक सुरक्षा कोर की टीम

कावंड़ यात्रा में पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय में रहेंगी नागरिक सुरक्षा कोर की टीम

 

बस्ती। ऐतिहासिक कावंड़ यात्रा जो कि भगवान श्रीराम की धरती अयोध्या धाम से चल कर बाबा भदेश्वर नाथ धाम तक जाती है उसमें भीड़ नियंत्रण, गहरे पानी में न जाने, भूले बिसरे लोंगों को मिलाने सहित कावड़ियों की सेवा और सहयोग में, शान्ति व्यवस्था कायम रखने में योगदान देने के लिए नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारी, पदाधिकारी वार्डेन और स्वयंसेवक गण तत्पर हैं, यह जानकारी देते हुए नागरिक सुरक्षा कोर जनपद बस्ती के वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के पत्र के क्रम में तैयारी बैठक प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में आयोजित की गई, बैठक में सभी कावंड़ मेला ड्यूटी में योगदान देने वाले नगरिक सुरक्षा के वार्डेन और स्वयंसेवको को उनकी ड्यूटी पॉइंट व अन्य जरूरी निर्देश, जानकारी प्राप्त कराया गया, नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के वार्डेन डॉ वीके वर्मा ने सभी को अपनी ड्यूटी नियमित रूप से और अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर सतर्कता पूर्वक करने की अपील की, सेक्टर वार्डेन जी. रहमान, अब्दुल हलीम, मंगल प्रसाद दुबे, गुलाम मुस्तफा, गौतम बबिता जम्बोत्री चौधरी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रताप शंकर पाण्डेय, राजीव शरण चौधरी सहित तमाम वार्डेन और स्वयंसेवक मौजूद रहे।