प्राथमिक शिक्षक संघ बहादुरपुर का अधिवेशन सम्पन्न, प्रमोद अध्यक्ष, अटल मंत्री बने

प्राथमिक शिक्षक संघ बहादुरपुर का अधिवेशन सम्पन्न, प्रमोद अध्यक्ष, अटल मंत्री बने

अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, मंत्री बालकृष्ण ओझा ने पदाधिकारियों को दिलाया शपथ, एकजुटता पर जोर

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बहादुरपुर के पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक सुधीर तिवारी एवं चुनाव अधिकारी हरेन्द्र यादव, सुरेश गौड़ और संजीव सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में डॉ. प्रमोद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश चौधरी को बड़े अंतर से पराजित किया। डॉ. प्रमोद सिंह को 241 मत प्राप्त हुए, जबकि जयप्रकाश चौधरी को 105 मत मिले। मंत्री पद पर अटल उपाध्याय ने 192 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हिमाचल दुबे को 148 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरेन्द्र सिंह ने 187 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार को 150 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद के लिए हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में शत्रुजीत यादव ने 170 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि देवेन्द्र यादव को 165 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर निर्विरोध निर्वाचित तथा उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत बरगाह, मनोज श्रीवास्तव, दीनानाथ, अवदेश चौधरी,पीयूष मिश्र, संगठन मंत्री पंर दिलीप कुमार, मंजू द्विवेदी, अनामिका घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन की एकता और मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। जिला मंत्री और जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उपाध्यक्ष समीउल्लाह अंसारी, गिरजेश सिंह, विजय यादव, गिरजेश चौधरी, अखिलेश पाण्डेय, मंगला मौर्य, संदीप चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिंह, रामभवन यादव और बृजेश त्रिपाठी सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।