बस्ती में जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बना विजेता
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती, सक्सेरिया इंटर कॉलेज बस्ती तथा खैर इंटर कॉलेज बस्ती की टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ टीम ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अधिकार भी प्राप्त कर लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा सचिव अमित कुमार, माता प्रसाद, अजय ओझा तथा प्रभाकर रंजन ओझा ने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।
विजेता टीम की छात्राओं अमृता, नंदनी, सना, प्रतिभा, मधु, मान्या, पूर्वी, फातिमा, माही, सृष्टि, कविता, शालिनी, महक, अंशिका, रेशमा, शलोनी, ममता एवं सृष्टि ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेता टीम की छात्राओं को बधाई देते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।