‘भारत@2047: Gen-Z Campus Connect’ में युवाओं से संवाद, इंजीनियर अरविंद पाल बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। विधानसभा बस्ती सदर के मुंडेरवा नगर पंचायत स्थित गन्ना विकास इंटर कॉलेज में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत@2047” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित “भारत@2047: Gen-Z की भागीदारी” अभियान के अंतर्गत ‘My Friend Gen-Z Campus Connect’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए युवा साथियों से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के विचार, उनके सपनों, नवाचार, तकनीकी क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक चर्चा की गई। इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि आज की Gen-Z केवल भारत का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और आधुनिक सोच को सही दिशा एवं सकारात्मक मार्गदर्शन मिले, तो विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से शीघ्र साकार होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और जागरूक नागरिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गन्ना विकास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह, मनोनित सभासद विवेकानंद शुक्ला, अरविंद सिंह, संतोष कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अरविंद पाण्डेय, राजेश कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार चौधरी, मोहम्मद शमीम, इरफान खान, शिव नारायण, रितेश कुमार ठाकुर, पवन पाल, अतुल पाल सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।