बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता, हर घर तक पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा- आर.पी. गौतम

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता, हर घर तक पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा- आर.पी. गौतम

अपना दल एस की समीक्षा बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। अपना दल (एस) जनपद बस्ती संगठन की समीक्षा बैठक गुरुवार को प्रेस क्लब बस्ती में प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, जनसम्पर्क कार्यक्रम तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और उनकी जमीनी सक्रियता में निहित है। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना पार्टी की पहली प्राथमिकता है।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम लखन पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) हमेशा शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा है। राष्ट्रीय महासचिव राम नयन पटेल ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में जनता के सुख-दुख का सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बूथ कमेटियां मजबूत होंगी तो पार्टी के लिए कोई भी राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना कठिन नहीं होगा।
बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र गिरि ने किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, , झिनकान चौधरी, राम सिंह पटेल, सुखराम पटेल, शिव कुमार चौधरी, डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, आत्मा राम पटेल, प्रदीप पटेल राना, सर्वेश वर्मा, विनोद चौरसिया, आशीष बाबा जी, राम जीत पटेल, निसार अहमद, वंदना पटेल, रमेश चन्द्र भारती, अभिषेक आर्य, सुरेन्द्र पटेल, प्रमोद कुमार पाल, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, संजय चौधरी, रियाजुद्दीन, सिकंदर अली, लड्डन पटवा, शोभा राम पटेल, एडवोकेट राम दिनेश चौधरी, अजीज वर्मा, राम चन्द्र पटेल, विजय पटेल, गंगेश्वर पटेल, बब्बन शर्मा, इन्द्रेश चौधरी, लालचन्द सहित विभिन्न कमेटियों के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।