कप्तानगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
बस्ती: सामाजिक सद्भाव बनाए रखना समाज में रहने वाले हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है । विशेष पर्वों पर हम लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । हम सबको सामूहिक रूप से यह प्रयास करना चाहिए कि सामाजिक ताना बना न बिगड़ने पाए ।
यह बातें उप जिलाधिकारी हर्रैया उमा कांत तिवारी ने बुधवार की देर शाम कप्तान गंज थाना परिसर में आयोजित कावड़ यात्रा से संबंधित एक बैठक को संबोधित करते हुए कही । कप्तानगंज को सबसे संवेदनशील स्थान बताते हुए उन्होंने कहा कि घघौआ से तिलकपुर तक यही एक ऐसा स्थान है जहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है । कावड़ यात्रा एक जन भावनाओं से जुड़ा हुआ ऐसा पर्व है जिसमें आस्थाओं का सैलाब अपने पूरे चरम पर होता है ऐसे में हर तरह की सावधानी बहुत आवश्यक है
। क्षेत्राधिकार कलवारी प्रदीप तिवारी ने कहा कि हमें पुरानी घटनाओं से सबक लेते हुए पूरी तैयारी रखनी है और प्रयास करना है कि कोई भी ऐसा क्रियाकलाप ना हो जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ने का डर हो। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डीजे संचालक निर्धारित ध्वनि के अनुसार ही उसका संचालन करें और होटल और ढाबों पर नाम पत्रिकाएं के साथ-साथ रेट लिस्ट भी लगी रहे साफ सफाई का समुचित प्रबंध रहे । इस दौरान लोगों के सुधारो के अनुसार व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के लिए उप जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया । इस दौरान चौकी इंचार्ज महाराजगंज अनिल कुमार तिवारी सतीश सिंह गौरव मणि त्रिपाठी अंकुर मिश्र दिग्विजय चौबे अखिलेश यादव की राम जीत यादव राम मनोहर चौधरी बलराम चौधरी चंद्रमणि पाठक सानू शहीद पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे।