गुरु पूर्णिमा व श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ और कलश यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जिले भर के 200 मंदिरों में हुआ संत सम्मान तथा दीपोत्सव….

गुरु पूर्णिमा व श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ और कलश यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जिले भर के 200 मंदिरों में हुआ संत सम्मान तथा दीपोत्सव….

 

गुरु पूर्णिमा व श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान और कलश यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर भाजपा ने आज प्रदेश भर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक अभियान कार्यक्रम किया जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना किये संतों, महंतों और पुजारियों का सम्मान किया इसी निमित्त जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय जी ने मरी माता मदिर जाकर पूजा अर्चन कर पुजारियों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया तथा सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी ने बनारस के सीर गोवर्धनपुर में संत गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ और कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत जन्मस्थली की माटी से भरे 131 कलशों का पूजन और प्रतिनिधियों को वितरण हुआ जो अपने जिले में लाकर वितरण करेंगे संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश को देश के 20 हजार से अधिक स्थानों तक पहुंचाना इस अवसर पर आज बहराइच के जिले भर में लगभग 200 मंदिरो में 65 दीपो का दीपोत्सव तथा भजन कीर्तन किया जायेगा जिसमें जिसमें जिलाध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्त्ता सहभागिता करेंगे

 

जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला ने बताया कि यह अभियान केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और संत परंपरा के प्रति सम्मान का संदेश भी देगा। जिला और मंडल स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर धार्मिक आयोजनों से जुड़ रहे है