समाजवादियों ने जयन्ती पर किया राजा दक्ष प्रजापति को नमन्

समाजवादियों ने जयन्ती पर किया राजा दक्ष प्रजापति को नमन्

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय बुधवार को महान राजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राममिलन प्रजापति ने कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाराजा दक्ष प्रजापति भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे। उन्होंने गरीबों, आदिवासियों, नौजवानों और समाज के हर वंचित वर्ग के लिए हमेशा संघर्ष किया और उनकी भलाई के लिए काम किया।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय , विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि देश और प्रदेश को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैसे नेता की आवश्यकता है, जो महाराजा दक्ष प्रजापति के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सड़क से सदन तक गरीबों, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों और हर गरीब वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं।

संगोष्ठी में दयाशंकर मिश्र, रामनाथ प्रजापति, मो. श्वाले, समीर चौधरी, मो. सलीम आदि ने कहा कि राजा दक्ष प्रजापति का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और लोक कल्याण का संदेश देता है। अध्यक्षता करते हुये जिला उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी ने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका जीवन और विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। उनके आदर्श प्रेम, सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं। भारतीय संस्कृति में महापुरुषों और संतों के आदर्श समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं।

राजा दक्ष प्रजापति जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरसेन निषाद, जमील अहमद, तूफानी यादव, मो. सलीम, गुलाब चन्द्र सोनकर, अरविन्द सोनकर, गुलाम गौस खान, युनूस आलम, अकबर अली, राम प्रकाश सुमन, मधुबन यादव, चन्द्रभान यादव, नित्यराम चौधरी, रोहिताश्व सिंह नीलू, वीरेन्द्र यादव, आनन्द चौधरी, राजेन्द्र चौरसिया, रामशंकर निराला, अशोक कुमार यादव, धर्मराज यादव, रणजीत यादव, रजवन्त यादव, मुरलीधर पाण्डेय, मो. रईस, राजू गौड़ के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।