महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर 26 जुलाई को ‘आरक्षण दिवस’ के अवसर पर “संविधान मान स्तंभ दिवस” का आयोजन जोर-शोर से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की तथा संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ उपस्थित रहे। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के अनुसार, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में सर्वप्रथम लागू किया था। इसी ऐतिहासिक दिन से आरक्षण देने का शुभारंभ हुआ था। सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से हमारे संविधान में जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि 26 जुलाई को “संविधान मान स्तंभ दिवस” के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत इसी में निहित है। उन्होंने कहा कि विचारों को धरातल पर सही ढंग से लागू करना ही सबसे बड़ा प्रभावशाली उदाहरण है, जिसे राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने करके दिखाया था।
महासचिव हामिद जाफर मीसम ने जानकारी दी कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने कोल्हापुर में 26 जुलाई 1902 को पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के लिए 50% आरक्षण का ऐतिहासिक आदेश लागू किया था। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए निशुल्क प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने समेत कई क्रांतिकारी कदम उठाए थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोग। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, संजय सिंह, रियाज अहमद, अरौनी पासवान, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, राम नेवल पाल, अंसार अहमद, अपर्णा जायसवाल, नेता अमृत राजपाल, अजय यादव, मिंटू श्रीवास्तव, ऋतुराज सिंह, सत्यम यादव, अभय त्रिवेदी, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, लल्लूर यादव, राजनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, गोविंद यादव, संजय यादव, अली सईद, अजय मिश्रा और अमन सागर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।