कुदरहा, बस्ती। कुदरहा विकास क्षेत्र के कामधेनु बाल विद्या मंदिर बैडारी में शनिवार को स्व.विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्य तिथि मनाई गई। जिससे विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विद्यालय के प्रबंधक विकास त्रिपाठी ने स्व.ओझा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्व.ओझा जी ने विद्यालय की स्थापना कर इस माझा क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया था। उनका जीवन हम लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार, बाबूराम यादव, हनुमान यादव , नंदलाल , चंद्रेश यादव , मिथलेश , गीता , कंचन , अंजू , सविता , सर्वेश तिवारी , राम पराग , अमन मिश्र , लल्ला त्रिपाठी, विशेष त्रिपाठी,शिवम कनौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 2