अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में संतों के चयन पर तीर्थ पुरोहित समाज ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की समिति में पांच संतों के चयन पर तीर्थ पुरोहित समाज में भारी हर्षोल्लास देखा गया है। तीर्थ पुरोहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे, लड्डू गोपाल धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज और तीर्थ पुरोहित के महामंत्री महंगू लाल पांडे के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने श्री रामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास महाराज तथा मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी स्वामी कमलनयन दास महाराज से भेंट की।
इस दौरान उन्हें माला-पुष्प पहनाकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। तीर्थ पुरोहित समाज ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि संतों के इस सम्मान से धर्मनगरी अयोध्या का गौरव और महिमा निरंतर बढ़ रही है। इस कार्यक्रम का समापन ‘जय श्री राम’ के उद्घोष और जयकारों के साथ हुआ।