संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर 29 जुलाई से शुरू होगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, भाजपा जिला कार्यालय पर तैयारी बैठक संपन्न
रविदास मंदिरों में चलेगा स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ निकलेगी भव्य कलश यात्रा
29 जुलाई से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक निरंतर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बस्ती में आज महान संत, समाज सुधारक एवं दार्शनिक संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का संयोजक व संचालन, जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने किया। बैठक में सह-संयोजक राजेंद्र राजभर, प्रदीप निषाद, संतोष कुमार गौतम एवं प्रमोद कनौजिया
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने संत रविदास जी के प्रसिद्ध दोहे का उल्लेख किया
“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न॥”
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की वाणी और दर्शन आज भी समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। पार्टी द्वारा इस अभियान के तहत जिले के सभी रविदास मंदिरों और मठों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह वृहद अभियान 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक निरंतर चलेगा।
29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों में साफ-सफाई की जाएगी तथा संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रत्येक मण्डल और रविदास मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी 29 से 14 अगस्त के मध्य विभिन्न स्थानों पर भक्तिभाव एवं सामाजिक समरसता के साथ कलश यात्रा के कार्यक्रमों का आयोजन होगा
बैठक में वक्ताओं ने संत रविदास जी के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ‘कर्म ही सच्ची पूजा है’ का संदेश दिया। इंसान अपने जन्म या जाति से नहीं, बल्कि अपने श्रेष्ठ कर्मों से महान बनता है। उन्होंने बाहरी आडंबरों का खंडन करते हुए ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर सूत्र दिया, जो सिखाता है कि पवित्र मन और साफ नीयत ही सबसे बड़ा तीर्थ है।
बैठक को पूर्व विधायक रवि सोनकर, ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर शुक्ल, योगेन्द्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रामायण सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अंकुर वर्मा, प्रबल मालानी, अमृत कुमार वर्मा एवं प्रेम प्रकाश चौधरी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन के अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, अजयपाल सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जयसवाल, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, विनय यादव, जनक राम, राज कुमार शुक्ल, सतेन्द्र सिंह भोलू, राजू पाण्डेय, सचिन सिंह, दिव्यांशू एवं गौरव अग्रवाल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।