PCI की मंजूरी के बाद सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी और एसआर
पैरामेडिकल कॉलेज में एडमिशन शुरू
सत्र 2026-27 व 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया चालू, मेडिकल क्षेत्र के छात्रों को बड़ी राहत
डॉ. उदय बोले—गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परिणाम हमारी पहचान, नए सत्र में भी रहेगा उत्कृष्ट प्रदर्शन
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी (मीरगंज) और एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज (नाथनगर) में सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए एक बार फिर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा दोनों संस्थानों को पुनः मान्यता और आवश्यक आदेश जारी किए जाने के बाद यह प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
इस निर्णय से मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर राहत भरी साबित हो रही है।
आदेश मिलते ही संस्थान प्रशासन ने बिना किसी देरी के नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान के प्रबंध निदेशक (MD) डॉ. उदय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि दोनों संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सत्रों में भी विद्यार्थी कड़ी मेहनत के बल पर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।