प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बस्ती की पाँचों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बस्ती की पाँचों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 22 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक साथ विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा जिलाध्यक्ष  विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले की पाँचों विधानसभाओं में भी बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति तथा उत्साह देखने को मिला।

बस्ती सदर विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम । मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह  संयोजक पूर्व विधायक  दयाराम चौधरी।

हरैया विधानसभा में मखौड़ा धाम मंदिर परिसर। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा गोरखपुर श्री युधिष्ठिर सिंह, संयोजक विधायक श्री अजय सिंह।

कप्तानगंज विधानसभा में  सावित्री मिलन मैरिज हॉल, कप्तानगंज। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा सिद्धार्थनगर  बृजबिहारी मिश्र, संयोजक पूर्व विधायक  चन्द्र प्रकाश शुक्ल,

रुधौली विधानसभा में सिंह मैरिज हॉल, बसडीहा मानिकचन्द परिसर। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा सिद्धार्थनगर  नरेंद्रमणि त्रिपाठी, संयोजक पूर्व विधायक श्री संजय प्रताप जायसवाल।

महादेवा विधानसभा में शानू मैरिज हॉलनगर बजार , मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्रीमती रजनी पांडेय , संयोजक पूर्व विधायक  रवि सोनकर।

वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की सफलता में बूथ अध्यक्षों की भूमिका को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निगरानी, बूथ-आधारित योजनाओं तथा संगठनिक सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भागीदारी की अपील की,कार्यक्रम में  बूथ अध्यक्षों ने पहले  उपस्थित होकर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण प्रोग्राम में भाग लिया और अपना  प्रमाणपत्र अपडेट किये। इससे बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण के सफल कार्यान्वयन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बल मिला।

पार्टी के पदाधिकारी  भानुप्रकाश मिश्रा, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम,  दिलीप पान्डे, शिवानी सिंह,  रोली सिंह,अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री  सुनील सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय नीरज, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, राजेन्द्र राजभर,   विनय सिंह भारद्वाज, अजय पाल सिंह,  नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जयसवाल,  ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक,  लवकुश शुक्ला,  गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी,  गिरजेश यादव,   जमुना पाण्डेय,  सुजीत सोनी,   सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट,  कमेन्द्र चौहान,  सर्वजीत भारती,  शिव प्रसाद चौधरी,  विजय भान सिंह,  अंकित पाण्डेय ‘पवन’,  संजय कुमार चौरसिया,  दुर्गेश अग्रहरी,   शिवचरण जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।