रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष जनाब वकार खान साहब का हुआ

( हज मुबारक सम्मान समारोह )
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष जनाब वकार खान साहब का हुआ सम्मान,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 22 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
हज करके वापस आने पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आठवले ) महाराष्ट प्रदेश के उपाध्यक्ष जनाब वकार अहमद खान के मुकद्दस हज-ए-बैतुल्लाह की अदायगी के बाद सकुशल वतन वापसी पर मुंबई के कुर्ला में उनका शानदार इस्तकबाल एवं गुलपोशी एवम् सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मुबारक अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) अल्पसंख्याक आघाडी, महाराष्ट्र प्रदेश के सरचिटणीस मा. खाजाभाई शेख ने गुलपोशी कर हाजी वकार खान साहब का स्वागत किया और उनके लिए अल्लाह तआला से दुआ की कि उनकी हज की इबादत को कबूल फरमाए, उनकी जिंदगी में बरकत, सेहत, अमन और कामयाबी अता फरमाए।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुंबई प्रदेश के माजी अध्यक्ष मौलाना रशीद अंसारी, सायन-धारावी के जिला अध्यक्ष कलाम भाई, इंजीनियर आज़म शेख साहब, इंजीनियर असलम शेख साहब तथा अमन शेख सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

अल्लाह तआला हाजी वकार खान साहब की हज को हज-ए-मबरूर कबूल फरमाए, उन्हें दीन व मिल्लत की खिदमत की और अधिक तौफीक अता फरमाए और सभी हाजियों की दुआओं को अपनी बारगाह में मकबूल फरमाए।