विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

 

बस्ती। स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा जी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 25 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे टाउन क्लब हॉल, गाँधीनगर, बस्ती में पूर्वांचल के विराट रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन स्व. विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के संयोजक नंदीश्वर दत्त ओझा ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य में भाग लेकर मानव सेवा का संदेश देना चाहिए।