नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 18 को…..
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती (नगर )। आदर्श नगर पंचायत नगर के समस्त क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना व अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह की पहल पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अटल भवन पर दिनांक- 18 जुलाई 2026 दिन- शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक किया गया है। इस शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वाथ्य जाँच, नेत्र (आंख ) जाँच एवं
परामर्श, निःशुल्क रक्तचाप (बीपी )जाँच
निःशुल्क ब्लड शुगर जाँच, प्रसूती एवं महिला रोग परामर्श, हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श,उचित चिकित्सीय परामर्श, निःशुल्क खून की जाँच, निःशुल्क दवा वितरण किया जायेगा।