सनातन संस्कृति के महापर्व में शामिल हों, जगद्गुरु शंकराचार्य जी का करेंगे भव्य स्वागत-चांदनी चौधरी

सनातन संस्कृति के महापर्व में शामिल हों, जगद्गुरु शंकराचार्य जी का करेंगे भव्य स्वागत-चांदनी चौधरी

-ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती / रुधौली। रुधौली नगर पंचायत में 18 जुलाई 2026, शनिवार को ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज के पावन आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उनके सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन के अनुसार यह स्वागत कार्यक्रम बद्रस मैरेज हॉल, अरदा-रुधौली (बस्ती) में दोपहर 2:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहकर जगद्गुरु शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी की पत्नी एवं विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली की भावी प्रत्याशी चांदनी चौधरी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जी का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य और गौरव का विषय है।
चांदनी चौधरी ने कहा,
“ॐ नमो नारायण। प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। आज हम सभी अत्यंत भाग्यशाली हैं कि हमारे बीच ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा है। हम पूरे क्षेत्र एवं आयोजन समिति की ओर से उनके श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन एवं भावभीना स्वागत करते हैं।”
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूज्य शंकराचार्य जी के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त करें तथा सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।