सरायरंजन में वज्रपात से किशोर की मौत

सरायरंजन में वज्रपात से किशोर की मौत

 

समस्तीपुर/‌सरायरंजन (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय)- सरायरंजन प्रखण्ड क्षेत्र के मूसापुर पंचायत स्थित लगमा गांव के वार्ड संख्या 13 में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकलू राय के 14 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो युवक गांव स्थित चौड़ में खेल रहे थे कि तभी अचानक वज्रपात आने से दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए जिससे एक युवक रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की इलाज़ जारी है। मृत युवक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घायल युवक की पहचान त्रिवेणी राय के 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। वहीं एक चालीस वर्षीय महिला की भी मौत ठनका गिरने से हो गई। मृत महिला की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या 09 महिषी टारा निवासी विपत सहनी के 40 वर्षीय पत्नी कारी देवी के रूप में हुई है। मौके पर घटहो थाना की पुलिस और 112 सरायरंजन की टीम वो 112 घटहो की टीम पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया।