गृहमंत्री अमित शाह ने सपत्नीक किए जगन्नाथ मंदिर के दर्शन, अयोध्या के महंत हेमंत दास ने भेंट किया हनुमान जी का प्रसाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या/अहमदाबाद भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में एक विशेष भेंट का आयोजन हुआ। अयोध्या के श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास जी महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान महंत हेमंत दास जी ने गृहमंत्री को हनुमान जी के विशेष प्रसाद के रूप में ‘पीताम्बर पटका’ भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों और महंत हेमंत दास जी महाराज की उपस्थिति में यह भेंट अत्यंत श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। गृहमंत्री ने महंत जी का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदिर के अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालुगण भी उपस्थित रहे।