पौधरोपण अभियान में रोपित किये गये 64.55 लाख से अधिक पौध
नोडल अधिकारी ने मूर्तिहा रेंज व रामलीला मैदान कैसरगंज में किया पौधरोपण
बहराइच । प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अपील के अनुसार ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण जन अभियान 2026-27 अन्तर्गत जनपद में रविवार को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान लक्ष्य 63 लाख 12 हजार 600 के सापेक्ष 64 लाख 55 हज़ार 275 पौधों का रोपण किया गया।
उल्लेखनीय है कि रविवार को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा जनपद के नामित नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित, उपायुक्त मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, एसडीओ वन घनश्याम शुक्ला व अन्य अधिकारियों के साथ कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अन्तर्गत मूर्तिहा रेंज तथा वन क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत रामलीला मैदान में पौधरोपण किया। इस अवसर पर सम्बन्धित वन क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः