रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने रोपे पौध, दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने रोपे पौध, दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

पौधरोपण से अधिक पेड़ पौधों की सुरक्षा आवश्यक-डा. वी.के. वर्मा

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में 100 से अधिक नीम, पीपल, पाकड, आम, अमरूद आदि के पौध रोपित किये गये। डा. वर्मा ने कहा कि पौध लगाने से अधिक महत्वपूर्ण है कि उनकी सेवा कर संरक्षण किया जाय। रोटरी द्वारा प्रति वर्ष पौध रोपित किये जाते हैं। क्लब द्वारा डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज के परिसर और रिक्त पड़ी जमीन पर पौधरोपण किये गये। डा. वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार एक मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे का लालन-पालन करती है उसी तरह हमें पौधों को विकसित करना चाहिये। बाद में वृक्ष हमारा पोषण करते हैं।

पौधरोपण में मुख्य रूप से रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के डा. आलोक रंजन, किशन गोयल, राजेश्वरी वर्मा, रामदयाल चौधरी, सुमिर गोयल, डा. श्याम नरायन चौधरी, विकास चौधरी, महन्थराम वर्मा, प्रतिभा गोयल आदि ने योगदान दिया।